बांकीपुर उपचुनाव: रेखा गुप्ता होंगी महागठबंधन की उम्मीदवार, राजद ने किया नाम का ऐलान
पटना, 06 जुलाई | बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर महागठबंधन ने अपनी प्रत्याशी की घोषणा कर दी है. राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने इस सीट से पार्टी की वरिष्ठ नेत्री रेखा गुप्ता को चुनाव मैदान में उतारने का फैसला किया है.
पार्टी का कहना है कि क्षेत्र में उनकी लगातार सक्रियता और कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर तालमेल को देखते हुए उन्हें दोबारा मौका दिया गया है.
राजद ने बताया कि रेखा गुप्ता वर्ष 2025 के विधानसभा चुनाव में भी बांकीपुर सीट से उम्मीदवार रही थीं. चुनाव के बाद भी उन्होंने क्षेत्र में जनसंपर्क जारी रखा और स्थानीय मुद्दों को लेकर लगातार सक्रिय रहीं. इसी आधार पर पार्टी नेतृत्व ने एक बार फिर उन पर भरोसा जताया है.
पार्टी के अनुसार, राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव की सहमति के बाद उनके नाम को अंतिम रूप दिया गया. इसकी औपचारिक घोषणा राजद के प्रदेश नेतृत्व की ओर से की गयी.
उम्मीदवार की घोषणा के साथ ही राजद ने भाजपा पर भी निशाना साधा. पार्टी का आरोप है कि लंबे समय से प्रतिनिधित्व मिलने के बावजूद बांकीपुर में कई बुनियादी समस्याएं आज भी बरकरार हैं. विशेष रूप से बरसात के दौरान जलजमाव और नागरिक सुविधाओं को लेकर भाजपा सरकार पर सवाल उठाए गए हैं.
यह भी पढ़े : सोनपुर आयोजना क्षेत्र विस्तार, अमनौर व मकेर होंगे शामिल
राजद ने विश्वास जताया कि महागठबंधन के संयुक्त समर्थन और जनता के सहयोग से इस बार बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में बेहतर परिणाम मिलेंगे.
#BankipurBypoll #RekhaGupta #RJD #Mahagathbandhan #BiharPolitics #Patna

0 टिप्पणियाँ