Advertisement

भिखारी ठाकुर की 55वीं पुण्यतिथि कल, छपरा में होगा समारोह

भिखारी ठाकुर की 55वीं पुण्यतिथि कल: छपरा में विचार गोष्ठी, विदेशिया लोकगीत-नाटक और कलाकार सम्मान

छपरा, 09 जुलाई | भोजपुरी लोकनाट्य के जनक एवं महान लोक कलाकार भिखारी ठाकुर की 55वीं पुण्यतिथि के अवसर पर 10 जुलाई 2026 को छपरा में श्रद्धांजलि, विचार गोष्ठी, लोकगीत-नाटक और कलाकार सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं।

भिखारी ठाकुर 55वीं पुण्यतिथि समारोह, छपरा

समारोह की शुरुआत सुबह 10:00 बजे तेलपा स्थित भिखारी ठाकुर चौक पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ होगी। इस अवसर पर समाजियों, साहित्यकारों, कलाकारों एवं गणमान्य लोगों द्वारा उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके लोक साहित्य और संस्कृति में अतुलनीय योगदान को याद किया जाएगा।

इसके बाद सुबह 11:00 बजे भिखारी प्रेक्षागृह, छपरा में "समकालीन समाज में भिखारी ठाकुर की प्रासंगिकता" विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित होगी। गोष्ठी में साहित्य, शिक्षा और संस्कृति से जुड़े विद्वान भिखारी ठाकुर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर अपने विचार रखेंगे।

विचार गोष्ठी के उपरांत प्रसिद्ध लोक कलाकार रामेश्वर गोप एवं उनकी टीम द्वारा भिखारी ठाकुर के लोकप्रिय गीतों, नाटकों तथा विशेष रूप से 'विदेशिया' शैली की लोक प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रम के दौरान लोक संगीत एवं लोक परंपरा से जुड़े कई कलाकारों को सम्मानित भी किया जाएगा।

समारोह के मुख्य अतिथि हिंदी विद्यापीठ, भागलपुर के कुलपति प्रो. रामजन्म मिश्र (साहिबगंज, झारखंड) तथा विधान पार्षद वीरेंद्र नारायण यादव होंगे।

यह भी पढ़े : छपरा: अस्पताल को RDX से उडाने की धमकी, FIR दर्ज

लोक साहित्य संस्कृति महोत्सव के महासचिव डॉ. प्रो. लालबाबू यादव ने बताया कि समारोह की सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने छपरा शहरवासियों, साहित्यप्रेमियों एवं कला प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर इस सांस्कृतिक आयोजन को सफल बनाने की अपील की।

#BhikhariThakur #Chapra #Saran #Bhojpuri #LokSanskriti #Bidesiya #BiharNews 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ