सारण के सभी 10 नगर निकायों में बनेंगे MRF और कम्पोस्ट प्लांट, स्वच्छ भारत मिशन 2.0 पर डीएम के निर्देश
छपरा, 09 जुलाई | स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 के तहत सारण जिले के सभी 10 नगर निकायों में मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (MRF) और कम्पोस्ट प्लांट स्थापित किए जाएंगे। वहीं अधिकांश नगर निकायों में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) की स्थापना भी प्रस्तावित है। इन परियोजनाओं के लिए भूमि उपलब्ध कराने को लेकर जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई, जिसमें संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर उपयुक्त भूमि चिन्हित कर शीघ्र प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए गए।
सभी नगर निकायों में स्थापित होंगे MRF और कम्पोस्ट प्लांट
बैठक में जिले के सभी 10 नगर निकायों की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अंचल अधिकारियों को निर्देश दिया कि MRF एवं कम्पोस्ट प्लांट के निर्माण के लिए एक ही स्थान पर उपयुक्त भूमि चिन्हित कर प्रस्ताव उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि परियोजनाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन सरकार की प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की देरी नहीं होनी चाहिए।
जहां सरकारी भूमि उपलब्ध नहीं है, वहां सतत लीज (Perpetual Lease) के आधार पर निजी भूमि उपलब्ध कराने की कार्रवाई की जाएगी। इच्छुक रैयतों से बातचीत कर भूमि चिन्हित करते हुए संबंधित अंचल अधिकारी प्रस्ताव भेजेंगे। वहीं नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारियों को भूमि दर निर्धारण के लिए प्रस्ताव अपर समाहर्ता को भेजने का निर्देश दिया गया।
भूमि नहीं मिलने पर होगी भू-अर्जन की कार्रवाई
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जिन नगर निकायों में सतत लीज के माध्यम से भी भूमि उपलब्ध नहीं हो पाएगी, वहां भू-अर्जन की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। इसके लिए संबंधित अंचल अधिकारियों को आवश्यक प्रस्ताव उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।
यह भी पढ़े : भिखारी ठाकुर की 55वीं पुण्यतिथि कल, छपरा में होगा समारोह
बैठक के दौरान मांझी, कोपा और रिविलगंज के लिए 4.5 एकड़ भूमि चिन्हित कर प्रस्ताव भेजने का भी निर्देश दिया गया, ताकि परियोजनाओं का कार्य शीघ्र शुरू किया जा सके।
सोनपुर में जी+4 मॉडल विकसित करने का प्रनिर्देश
समीक्षा बैठक में सस्टेनेबल हाई वैल्यू प्रोजेक्ट्स के क्रियान्वयन पर भी चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने सोनपुर में जी+4 मॉडल विकसित करने का प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया। प्रस्तावित भवन में ग्राउंड फ्लोर पर पार्किंग, उसके ऊपर वेंडिंग जोन, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स तथा सबसे ऊपरी तल पर कम्युनिटी हॉल विकसित करने की योजना है।
जिलाधिकारी ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 के तहत प्रस्तावित सभी परियोजनाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन सर्वोच्च प्राथमिकता है। भूमि उपलब्धता से संबंधित सभी प्रक्रियाएं बिना विलंब पूरी की जारहे।
यह भी पढ़े : छपरा: अस्पताल को RDX से उडाने की धमकी, FIR दर्ज
बैठक में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, नगर आयुक्त, सभी नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारी तथा नगर निगम के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
#SwachhBharatMission #MRF #STP #CompostPlant #KaawKaawNews

0 टिप्पणियाँ