Advertisement

छपरा: अस्पताल को RDX से उड़ाने की धमकी, FIR दर्ज

छपरा: अस्पताल को RDX से उड़ाने की धमकी, भगवान बाजार थाना में FIR, वैज्ञानिक जांच शुरू

छपरा, 09 जुलाई | छपरा में एक अस्पताल को RDX लगाकर उड़ाने की धमकी मिलने के मामले में भगवान बाजार थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। सारण पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए वैज्ञानिक एवं तकनीकी आधार पर जांच शुरू कर दी है।

छपरा में अस्पताल को RDX से उड़ाने की धमकी

वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर-1) के नेतृत्व में पुलिस टीम उपलब्ध तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण कर रही है। पुलिस के अनुसार मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।

छपरा में अस्पताल को RDX से उड़ाने की धमकी मामले में सारण पुलिस की प्रेस विज्ञप्ति

प्रारंभिक जांच में यह भी संकेत मिले हैं कि इस घटना का संबंध पहले दर्ज एक अन्य मामले से हो सकता है। इसी कारण उस पहलू को भी जांच में शामिल करते हुए सभी तथ्यों एवं साक्ष्यों का विधिसम्मत परीक्षण किया जा रहा है।

इस संबंध में भगवान बाजार थाना कांड संख्या 551/26 दिनांक 08 जुलाई 2026 को धारा 308(4) बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़े: छपरा रोजगार मेला: 13 जुलाई को 100 पदों पर भर्ती, वेतन ₹ 25000

सारण पुलिस ने आम लोगों से किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी तरह वैज्ञानिक एवं तकनीकी आधार पर की जा रही है और अनुसंधान में जो भी तथ्य एवं साक्ष्य सामने आएंगे, उनके आधार पर दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

#Chapra #SaranPolice #RDXThreat #HospitalThreat #BhagwanBazar #KaawKaawNews

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ