Advertisement

छपरा में बादलों से बदला मौसम, गर्मी से राहत; बारिश का इंतजार

छपरा मौसम: बादलों से सुहाना हुआ मौसम, गर्मी से राहत; बारिश के इंतजार में किसान

छपरा, 06 जुलाई | जिले में आज सोमवार सुबह से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ नजर आ रहा है. आसमान में घने काले बादल छाए हुए हैं और ठंडी हवाओं के चलने से लोगों को उमस व भीषण गर्मी से काफी राहत मिली है. 

छपरा में घने बादलों से ढका आसमान, सुहाना मौसम और बारिश का इंतजार करते किसान

कई दिनों से तपिश झेल रहे लोग इस सुहाने मौसम का आनंद ले रहे हैं. हालांकि, बादलों की आवाजाही के बावजूद बारिश नहीं होने से किसानों की चिंता अभी भी बरकरार है.

धान की बुआई का समय चल रहा है, लेकिन पर्याप्त बारिश नहीं होने के कारण जिले के कई इलाकों में खेत अब भी सूखे पड़े हैं. खेतों की मिट्टी में दरारें साफ दिखाई दे रही हैं. ऐसे में किसान आसमान की ओर टकटकी लगाए बारिश का इंतजार कर रहे हैं. उनका कहना है कि समय पर अच्छी बारिश नहीं हुई तो धान की बुआई प्रभावित हो सकती है, जिसका असर आगे चलकर उत्पादन पर भी पड़ेगा.

यह भी पढ़े: हिन्दू साम्राज्य दिवस पर छपरा में समपन्न हुआ संघ का पथ संचलन

आज सुबह से छाए बादलों ने किसानों के मन में नई उम्मीद जरूर जगा दी है. किसानों को विश्वास है कि मौसम का यह बदला हुआ रुख जल्द ही अच्छी बारिश लेकर आएगा, जिससे सूखे खेतों को जीवन मिलेगा और खेती-किसानी की गतिविधियां रफ्तार पकड़ेंगी.

छपरा में घने बादलों से ढका आसमान, सुहाना मौसम और बारिश का इंतजार करते किसान

मौसम में आए बदलाव से शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में तापमान में भी गिरावट महसूस की गयी. लोग सुबह और शाम घरों से बाहर निकलकर ठंडी हवा का आनंद लेते नजर आए. यदि अगले एक-दो दिनों में अच्छी बारिश होती है तो किसानों के साथ-साथ आम लोगों को भी बड़ी राहत मिलेगी.

#Chapra #Saran #Farmer #TodayWeather #Mansoon #Agriculture

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ