रक्षा मंत्रालय की प्रतियोगिताएं शुरू, छात्रों को ₹15 हजार तक का पुरस्कार और लाल किले में 15 अगस्त समारोह में शामिल होने का मौका
नई दिल्ली, 13 जुलाई | रक्षा मंत्रालय ने आजादी के अमृतकाल के तहत छात्रों के लिए निबंध, पेंटिंग और ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिताओं की शुरुआत की है। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार जीतने के साथ-साथ स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली के लाल किले में आयोजित होने वाले 15 अगस्त समारोह में शामिल होने का अवसर भी मिलेगा।
मंत्रालय के अनुसार इच्छुक छात्र 15 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन MyGov India और My Bharat पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन किए जाएंगे।
निबंध प्रतियोगिता
प्रतियोगिता का विषय "2047 तक विकसित भारत के निर्माण में AI की भूमिका" रखा गया है। प्रतिभागियों को इस विषय पर 500 से 600 शब्दों का निबंध हिंदी या अंग्रेजी में लिखना होगा।
पेंटिंग प्रतियोगिता
पेंटिंग प्रतियोगिता का विषय "भारत: 1947 से भारत 2047" है, जिसमें छात्र अपने विचारों को चित्रकला के माध्यम से प्रस्तुत कर सकते हैं।
ऑनलाइन क्विज
ऑनलाइन क्विज में भारतीय संविधान, स्वतंत्रता आंदोलन, अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी (Space Technology) और परमाणु तकनीक से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे।
आवेदन लिंक:
https://mybharat.gov.in/pages/independence_day_2026
पुरस्कार और विशेष अवसर
निबंध और पेंटिंग प्रतियोगिता के शीर्ष तीन विजेताओं को ₹15,000 का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा पेंटिंग प्रतियोगिता में 20 छात्रों को ₹5,000 के सांत्वना पुरस्कार भी मिलेंगे।
यह भी पढ़े : सावन आया, संकट भी साथ लाया
तीनों प्रतियोगिताओं के टॉप 20 प्रतिभागियों को 15 अगस्त 2026 को लाल किले में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने के लिए ई-आमंत्रण (e-Invitation) भी दिया जाएगा।
आवेदन के नियम
रक्षा मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि प्रत्येक छात्र केवल एक बार आवेदन कर सकता है। आवेदन के दौरान सभी जानकारी सही और प्रमाणिक देना अनिवार्य होगा। गलत जानकारी मिलने पर आवेदन निरस्त किया जा सकता है।
#MyGovIndia #MyBharat #DefenceMinistry #OnlineQuiz #IndependenceDay2026

0 टिप्पणियाँ