Advertisement

पेपर लीक विवाद और सरकार की राजनीतिक परीक्षा | संपादकीय

संपादक की कलम से : पेपर लीक विवाद और सरकार की राजनीतिक परीक्षा 

पेपर लीक विवाद पर संपादकीय लेख, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और धर्मेंद्र प्रधान की तस्वीर के साथ राजनीतिक विश्लेषण।

राजनीति में कई बार कोई छोटा-सा मुद्दा समय रहते संभाल लिया जाए तो वहीं खत्म हो जाता है. लेकिन जब वही मुद्दा जनभावनाओं और विपक्ष की राजनीति का केंद्र बन जाए, तो सरकार के सामने हर फैसला चुनौती बन जाता है. मौजूदा हालात कुछ ऐसे ही नजर आ रहे हैं.

सरकार के सामने अब सबसे बड़ी चुनौती यही है कि आगे का रास्ता क्या हो? यदि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ़ा लेते हैं, तो विपक्ष इसे सरकार की नैतिक हार के रूप में पेश करने की कोशिश करेगा. वहीं यदि इस्तीफ़ा नहीं लिया जाता, तो मौजूदा विवाद से सरकार कैसे निकलेगी, यह भी बड़ा सवाल है.

यानि कुल मिलाकर, एक छोटी-सी चूक जिसे सरकार ने शुरुआत में हल्के में लिया, अब सरकार के लिए बड़ी राजनीतिक चुनौती बनकर खड़ी है. धैर्य रखिए और देखिए आगे क्या होता है? लेकिन आधी रात को प्रधानमंत्री का सोशल मीडिया पर डाला गया वीडियो संदेश भी यही संकेत देता है कि सरकार इस पूरे घटनाक्रम को गंभीरता से ले रही है. ऐसे में यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि क्या इस्तीफ़ा भी सरकार के विकल्पों में शामिल हो सकता है? अगर इस्तीफा नहीं होता है तो फिर सरकार कैसे इस चुनौती से निकलेगी. सरकार अन्य विकल्पों की तलाश में होगी जिससे साँप भी मर जाए व लाठी भी न टूटे...

यह भी पढ़े : सावन आया, संकट भी साथ लाया

इस बीच 26 दिनों से उपवास पर रहे सोनम वांगचुक ने अपनी भूख हड़ताल समाप्त कर दी है. हालांकि, उनके अनशन समाप्त होने के बाद भी कई सवाल बने हुए हैं. क्या उनकी प्रमुख मांगों पर कोई सहमति बनी? क्या धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े को लेकर कोई फैसला हुआ? क्या छात्रों पर बल प्रयोग के आरोपों को लेकर किसी तरह की कार्रवाई हुई? इन सवालों के स्पष्ट जवाब अभी सामने आने बाकी हैं.

आने वाले दिनों में सरकार के फैसले और उसके राजनीतिक असर पर पूरे देश की नजर रहेगी. यह देखना दिलचस्प होगा कि इस विवाद का अंत किस रूप में होता है.

( यह लेख लेखक के व्यक्तिगत विचार और समसामयिक घटनाओं के विश्लेषण पर आधारित है )

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ