Advertisement

प्रशांत किशोर होंगे बांकीपुर से जन सुराज के उम्मीदवार, बिहार की राजनीति में बढ़ी हलचल

प्रशांत किशोर होंगे बांकीपुर से जन सुराज के उम्मीदवार, बिहार की राजनीति में बढ़ी हलचल

#पटना, 05 जुलाई | बिहार की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है. जन सुराज पार्टी ने आगामी बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए चुनावी बिगुल फूंकते हुए प्रशांत किशोर को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है.

बांकीपुर विधानसभा सीट से जन सुराज के उम्मीदवार प्रशांत किशोर

बांकीपुर सीट भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के राज्यसभा सदस्य बनने के बाद खाली हुई है. तभी से राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा तेज थी कि प्रशांत किशोर इसी सीट से चुनावी मैदान में उतर सकते हैं. अब पार्टी की आधिकारिक घोषणा के साथ इन अटकलों पर विराम लग गया है.

यह भी पढ़े: इसुआपुर महिला हत्या काण्ड का खुलासा, सौतेला बेटा निकला मास्टर माइंड

प्रशांत किशोर पहले भी संकेत दे चुके थे कि यदि उनके चुनाव लड़ने से भाजपा की मजबूत मानी जाने वाली बांकीपुर सीट पर मुकाबला दिलचस्प बनता है, तो वे चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं. अब उनके उम्मीदवार बनने के बाद इस सीट पर मुकाबला और भी रोमांचक होने की उम्मीद है.

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि प्रशांत किशोर की एंट्री से बांकीपुर उपचुनाव राज्य की सबसे चर्चित चुनावी लड़ाइयों में शामिल हो सकता है. अब सभी की नजर भाजपा के उम्मीदवार और आगामी चुनावी रणनीति पर टिकी है.

#PrashantKishor #JanSuraaj #Bankipur #BiharPolitics #BiharElection #Patna

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ