Advertisement

आंगनबाड़ी केंद्र समय पर नहीं खुले तो होगी मानदेय कटौती, डीएम ने दिए सख्त निर्देश

ICDS, वन स्टॉप सेंटर और हब फॉर इंपावरमेंट की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए कई अहम निर्देश

#छपरा, 05 जुलाई | सारण जिलाधिकारी वैभगयावास्तव ने शनिवार को जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (ICDS) एवं सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों के साथ ICDS, वन स्टॉप सेंटर तथा हब फॉर इंपावरमेंट से संबंधित कार्यों की समीक्षा की. बैठक के दौरान विभिन्न योजनाओं की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए.

सारण डीएम वैभव श्रीवास्तव द्वारा ICDS एवं आंगनबाड़ी केंद्रों की समीक्षा बैठक

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्र निर्धारित समय पर खुलें तथा बच्चों को समय पर पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाए. उन्होंने स्पष्ट कहा कि जिस दिन कोई आंगनबाड़ी केंद्र बिना उचित कारण के बंद मिलेगा, उस दिन संबंधित सेविका एवं सहायिका के मानदेय में कटौती की जाएगी. लगातार लापरवाही पाए जाने पर संविदा समाप्त करने की कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाए.

बैठक में निजी भवनों में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों को चरणबद्ध तरीके से पंचायत सरकार भवन के उपलब्ध कक्षों अथवा अन्य सरकारी भवनों में स्थानांतरित करने का निर्देश भी दिया गया.

इसके अलावा सरकारी भवनों में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों पर चापाकल, नल-जल योजना, शौचालय तथा बिजली जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए संबंधित कार्यपालक अभियंताओं से समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया.

यह भी पढ़े : सारण में जिला बाल कल्याण समिति की बैठक, DM ने दिए अहम निर्देश

जिलाधिकारी ने पालनाघरों में बच्चों की संख्या बढ़ाने के लिए भी प्रभावी प्रयास करने को कहा, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद परिवारों को इस सुविधा का लाभ मिल सके. बैठक में ICDS एवं महिला एवं बाल विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.

#Saran #Chapra #ICDS #Anganwadi #BiharNews #ChapraNews #SaranNews


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ