Advertisement

सारण: जनता के दरबार में डीएम ने सुनीं 58 लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए कार्रवाई के निर्देश

जनता के दरबार में डीएम ने सुनी 58 लोगों की समस्याएं, संबंधित अधिकारियों को दिए कार्रवाई के निर्देश 

छपरा, 11 जुलाई | सारण में आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को आयोजित होने वाले "जनता के दरबार में जिलाधिकारी" कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को जिलाधिकारी ने 58 लोगों की समस्याएं सुनीं। 

जनता दरबार में लोगों की समस्याएं‌ सुनते सारण जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव

सभी मामलों के शीघ्र निष्पादन के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

जिला प्रशासन के अनुसार, जनता दरबार में आए अधिकांश आवेदन राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से जुड़े थे। जिलाधिकारी ने सभी आवेदनों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

यह भी पढ़े: सुरक्षा के कड़े इंतजाम के बीच 12 जुलाई को सारण में BPSSC SI परीक्षा, 26 केंद्रों पर 13,008 अभ्यर्थी होंगे शामिल

प्रशासन ने बताया कि प्राप्त सभी आवेदनों के निराकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई शुरू करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इसके अलावा, शुक्रवार को 11 मामले सुनवाई के लिए भी सूचीबद्ध थे।

जनता दरबार में‌अपनी समस्याओं‌ को लेकर आये लोग

जिला प्रशासन ने कहा कि "जनता के दरबार में जिलाधिकारी" कार्यक्रम का उद्देश्य आम नागरिकों की शिकायतों का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। यह कार्यक्रम प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को नियमित रूप से आयोजित किया जाता है, ताकि लोग सीधे जिलाधिकारी के समक्ष अपनी समस्याएं रख सकें।

#Saran #JantaDarbar #Chapra


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ