Advertisement

सारण में EV नीति का प्रचार, डीएम ने दिखाई हरी झंडी

सारण में इलेक्ट्रिक वाहन नीति के प्रचार अभियान की शुरुआत, डीएम ने पांच जागरूकता रथों को दिखाई हरी झंडी

सारण समाहरणालय से इलेक्ट्रिक वाहन नीति-2026 के प्रचार के लिए जागरूकता रथों को हरी झंडी दिखाते जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव।

छपरा, 22 जुलाई | बिहार इलेक्ट्रिक वाहन संशोधन नीति-2026 के प्रचार-प्रसार और हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को सारण समाहरणालय परिसर से पांच इलेक्ट्रिक वाहन जागरूकता रथों को जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि राज्य सरकार स्वच्छ और नवीकरणीय ऊर्जा को प्रोत्साहित करने के लिए कई योजनाएं संचालित कर रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए भी सरकार विशेष प्रोत्साहन दे रही है। इसी उद्देश्य से जिला परिवहन कार्यालय की ओर से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

यह भी पढ़े : छपरा सदर अस्पताल में 127 तरह की जांच शुरू, डीएम ने किया उद्घाटन

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री बिहार पर्यावरण अनुकूल परिवहन रोजगार योजना के तहत बिहार में खरीदे और निबंधित किए जाने वाले इलेक्ट्रिक वाहनों पर प्रोत्साहन राशि प्रदान की जा रही है। योजना के अनुसार इलेक्ट्रिक मालवाहक तिपहिया वाहन खरीदने पर सामान्य वर्ग के लाभार्थियों को 50 हजार रुपये, जबकि अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के लाभार्थियों को 60 हजार रुपये की सहायता मिलेगी।

सारण में EV नीति का प्रचार के लिए जागरूकता रथ रवाना

इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन खरीदने वाली सामान्य वर्ग की महिलाओं को 10 हजार रुपये तथा अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग की महिलाओं को 12 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। वहीं, इलेक्ट्रिक चारपहिया वाहन खरीदने वाली महिलाओं को प्रति वाहन एक लाख रुपये तक की सहायता प्रदान की जाएगी।

यह भी पढ़े : छपरा में छात्रा से इंस्टाग्राम पर अश्लील चैटिंग का आरोप, गणित शिक्षक हिरासत में

इसके अलावा इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन शुल्क में 50 प्रतिशत तक की छूट का भी प्रावधान है। प्रोत्साहन राशि पात्र लाभार्थियों के बैंक खातों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से भेजी जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ