Advertisement

छपरा के सारण पुस्तकालय को मिलेगा नया स्वरूप, डीएम ने निरीक्षण कर दिए कई अहम निर्देश

सारण पुस्तकालय के निरीक्षण पर डीएम ने दिए निर्देश, कोचिंग संचालन और पुस्तक दान अभियान पर जोर

डीएम वैभव श्रीवास्तव पुस्तकालय का निरीक्षण करते हुए।

छपरा, 23 जुलाई | सारण के जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने बुधवार को शहर के डाक बंगला रोड स्थित सारण पुस्तकालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुस्तकालय भवन, परिसर और उपलब्ध संसाधनों का जायजा लेते हुए इसके संचालन को अधिक प्रभावी और दीर्घकालिक बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि सारण पुस्तकालय एक ट्रस्ट के अधीन संचालित है। ट्रस्ट के अध्यक्ष सदर अनुमंडल पदाधिकारी हैं, जबकि जिला शिक्षा पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता, शिक्षाविद समेत अन्य सदस्य इसमें शामिल हैं।

पुस्तकालय भवन का बाहरी दृश्य

जिलाधिकारी ने पुस्तकालय के सुव्यवस्थित संचालन के लिए आवश्यक बंदोबस्ती प्रक्रिया जल्द शुरू करने का निर्देश दिया। उन्होंने पुस्तकालय की आर्थिक स्थिति मजबूत करने और शैक्षणिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भवन के प्रथम तल पर निर्धारित शुल्क के आधार पर निजी कोचिंग संस्थानों के संचालन की प्रक्रिया शुरू करने को कहा। उनका कहना था कि इससे होने वाली आय का उपयोग पुस्तकालय के रख-रखाव और बेहतर संचालन में किया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें : छपरा में छात्रा से इंस्टाग्राम पर अश्लील चैटिंग का आरोप, गणित शिक्षक हिरासत में

उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि टेंडर प्रक्रिया शुरू करने से पहले प्री-बिड बैठक आयोजित की जाए, ताकि इच्छुक आवेदकों के सुझावों पर विचार कर पारदर्शी और प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।

पुस्तकालय के अंदर पुस्तकों या रीडिंग हॉल का दृश्य

निरीक्षण के दौरान किसी विशेष हिस्से का निरीक्षण करते हुए

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों, शिक्षाविदों और समाज के प्रबुद्ध लोगों से पुस्तकालय के लिए पुस्तक दान अभियान से जुड़ने की अपील की। उनका कहना था कि पुस्तक संग्रह बढ़ने से विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं को बेहतर अध्ययन सामग्री उपलब्ध हो सकेगी।

यह भी पढ़े : छपरा सदर अस्पताल में 127 तरह की जांच शुरू, डीएम ने किया उद्घाटन

जिला प्रशासन का मानना है कि इन पहल से सारण पुस्तकालय को आधुनिक और सशक्त अध्ययन केंद्र के रूप में विकसित करने में मदद मिलेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ