Advertisement

छपरा सदर अस्पताल में 127 तरह की जांच शुरू, डीएम ने किया उद्घाटन

छपरा सदर अस्पताल में 127 तरह की पैथोलॉजिकल जांच शुरू, डीएम वैभव श्रीवास्तव ने किया लैब का उद्घाटन

सदर अस्पताल छपरा की नई पैथोलॉजिकल टेस्ट लैब

छपरा, 22 जुलाई | सारण के सदर अस्पताल में अब मरीजों को 127 प्रकार की पैथोलॉजिकल जांच की सुविधा मिलेगी। बुधवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना सिटी स्थित गुरु गोविंद सिंह सदर अस्पताल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्यभर में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार का शुभारंभ किया। इसी क्रम में छपरा सदर अस्पताल में जिला पदाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने नई पैथोलॉजिकल टेस्ट लैब का उद्घाटन किया।

छपरा सदर अस्पताल में पैथोलॉजी लैब का उद्घाटन करते डीएम वैभव श्रीवास्तव

नई लैब शुरू होने के बाद सदर अस्पताल में मरीजों को 127 प्रकार की पैथोलॉजिकल जांच एक ही स्थान पर उपलब्ध होगी। इससे इलाज के लिए आने वाले मरीजों को पहले की तुलना में अधिक सुविधाएं मिल सकेंगी और कई जांचों के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा पटना सिटी स्थित गुरु गोविंद सिंह सदर अस्पताल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े सारण जिलाधिकारी एंव अन्य

राज्य सरकार की इस पहल के तहत अब अनुमंडलीय अस्पतालों में 76 प्रकार, रेफरल अस्पताल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में 63 प्रकार तथा शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (यूपीएचसी) में 45 प्रकार की पैथोलॉजिकल जांच की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

यह भी पढ़ें : क्या भूतों ने बनवाया था ककनमठ मंदिर? जानें इसका सच

उद्घाटन के बाद जिला पदाधिकारी ने सदर अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रतीक्षा कक्ष, जांच लैब, रिपोर्ट वितरण केंद्र सहित मरीजों से जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक सुधार के निर्देश दिए।

छपरा सदर अस्पताल परिसर का निरीक्षण कर निर्देश देते जिलाधिकारी

निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर के बाहर उपलब्ध सभी जांचों की सूची होर्डिंग के माध्यम से प्रदर्शित करने को कहा, ताकि मरीजों और उनके परिजनों को जांच संबंधी जानकारी आसानी से मिल सके।

यह भी पढ़ें : छपरा में छात्रा से इंस्टाग्राम पर अश्लील चैटिंग का आरोप, गणित शिक्षक हिरासत में

इसके अलावा जिला पदाधिकारी ने सदर अस्पताल तक पहुंचने वाली निर्माणाधीन सड़क और अस्पताल परिसर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सड़क निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराने तथा परिसर को जलजमाव से मुक्त रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ