Advertisement

सारण में स्वतंत्रता दिवस 2026 की तैयारियां शुरू, राजेंद्र स्टेडियम में होगा मुख्य समारोह

स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर सारण प्रशासन की तैयारी, ई-आमंत्रण से बुलाए जाएंगे अतिथि

सारण में स्वतंत्रता दिवस 2026 समारोह की तैयारियों को लेकर भिखारी ठाकुर प्रेक्षागृह में आयोजित परामर्शदात्री समिति की बैठक

छपरा, 21 जुलाई | सारण में स्वतंत्रता दिवस 2026 समारोह की तैयारियां शुरू हो गई हैं। रविवार को भिखारी ठाकुर प्रेक्षागृह में आयोजित परामर्शदात्री समिति की बैठक में समारोह को पूरे उत्साह, गरिमा और सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित करने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। बैठक में जिला स्तरीय पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

मुख्य समारोह और लाइव प्रसारण

बैठक में बताया गया कि स्वतंत्रता दिवस का मुख्य ध्वजारोहण समारोह पूर्व की भांति स्थानीय राजेंद्र स्टेडियम में आयोजित होगा। समारोह में आमंत्रित अतिथियों को ई-आमंत्रण पत्र व्हाट्सऐप के माध्यम से भेजे जाएंगे। मुख्य समारोह का वेबकास्ट तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव प्रसारण भी किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी को सौंपी गई है।

सरकारी कार्यालयों और महादलित टोलों में भी होगा ध्वजारोहण

स्वतंत्रता दिवस पर सभी सरकारी कार्यालयों में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ध्वजारोहण किया जाएगा। राजेंद्र स्टेडियम में मुख्य समारोह के बाद महादलित टोलों और गांवों में आयोजित झंडोत्तोलन कार्यक्रमों में भी पदाधिकारी शामिल होंगे। वहीं, राजेंद्र स्टेडियम एवं विभिन्न कार्यालयों में राष्ट्रगान की व्यवस्था सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी जिला शिक्षा पदाधिकारी को दी गई है।

सारण में स्वतंत्रता दिवस 2026 समारोह की तैयारियों को लेकर भिखारी ठाकुर प्रेक्षागृह में आयोजित परामर्शदात्री समिति की बैठक में उपस्थित पदाधिकारी

यह भी पढ़े : बुडको के नाला निर्माण पर मेयर ने उठाए सवाल, जांच की मांग

विभागीय उपलब्धियों पर आधारित होगा संबोधन

मुख्य समारोह के दौरान विभिन्न विभागों की उपलब्धियों पर आधारित भाषण तैयार करने की जिम्मेदारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी तथा विशेष कार्य पदाधिकारी (जिला गोपनीय शाखा) को सौंपी गई है। इसके अलावा मुख्य समारोह स्थल, शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई एवं सजावट की व्यवस्था के लिए छपरा नगर निगम को निर्देश दिए गए हैं। पूर्व की तरह विभिन्न महादलित टोलों में भी पदाधिकारियों द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा।

यह भी पढ़े : अधिवक्ता पिता-पुत्र हत्याकांड के गवाह पंकज राय की हत्या का खुलासा, 4 गिरफ्तार

बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार, जिला स्तरीय पदाधिकारी तथा परामर्शदात्री समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ