सारण पुलिस में तीन पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, जनता बाजार थाने को मिला नया थानाध्यक्ष
छपरा, 16 जुलाई | सारण जिले में बेहतर विधि-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाने तथा प्रशासनिक कार्यों में सुगमता लाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कार्यालय ने तीन पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया है। इस संबंध में गुरुवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सभी अधिकारियों को तत्काल नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है।
जारी आदेश के अनुसार, पुलिस निरीक्षक सुजन कुमार को मढ़ौरा के पर्यवेक्षी पदाधिकारी पद से स्थानांतरित कर मुफस्सिल अंचल पुलिस निरीक्षक बनाया गया है। वहीं, पुलिस निरीक्षक ध्रुव प्रसाद सिंह को प्रभारी कोर्ट सुरक्षा, सारण के पद से स्थानांतरित कर मढ़ौरा का पर्यवेक्षी पदाधिकारी नियुक्त किया गया है।
यह भी पढ़े: सारण पुलिस में बड़ा फेरबदल, तीन थानों को मिले नए थानाध्यक्ष
इसके अलावा, पु०अ०नि० मुकेश कुमार-2 को तरैया थाना की अनुसंधान इकाई से स्थानांतरित कर जनता बाजार थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है।
यह भी पढ़े: बिहार पंचायत परिसीमन: 2011 की जनगणना के आधार पर बनेंगी नई पंचायत सीमाएं
एसएसपी कार्यालय की ओर से जारी आदेश में सभी संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को अविलंब अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देकर योगदान प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया गया है।
#Chapra #SaranPolice #Transfer


0 टिप्पणियाँ