Advertisement

सारण: 14 जुलाई सहयोग शिविर से पहले डीएम ने दिए 100% शिकायत समाधान के निर्देश

14 जुलाई को राज्यस्तरीय सहयोग शिविर, सारण की सभी शिकायतों के 100% समाधान का डीएम ने दिया निर्देश 

छपरा, 08 जुलाई | आगामी 14 जुलाई 2026 को मुख्यमंत्री के प्रत्यक्ष नियंत्रण में आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय सहयोग शिविर में पूरे बिहार से चयनित 100 शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। इसे लेकर सारण जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में सारण के जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने जिला एवं क्षेत्रीय स्तर के अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक की।

सारण डीएम वैभव श्रीवास्तव ने 14 जुलाई के राज्यस्तरीय सहयोग शिविर से पहले अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

अब तक प्राप्त 24 शिकायतों के समाधान का निर्देश

बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सारण जिले से अब तक प्राप्त 24 शिकायतों का 100 प्रतिशत समाधान सुनिश्चित करते हुए संबंधित प्रतिवेदन तैयार किया जाए। उन्होंने कहा कि राज्यस्तरीय सहयोग शिविर के लिए सभी मामलों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।

शिकायतकर्ताओं को मिलेगी वाहन और अन्य सुविधाएं

जिलाधिकारी ने बताया कि राज्यस्तरीय सहयोग शिविर के लिए चयनित शिकायतकर्ताओं को जिला प्रशासन की ओर से वाहन, खान-पान की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही उन्हें मजिस्ट्रेट एवं पुलिस पदाधिकारी के संरक्षण में कार्यक्रम स्थल तक ले जाया जाएगा।

यह भी पढ़े : सदर अस्पताल का डीएम ने किया निरीक्षण दिए निर्देश

शिकायतों का समाधान कर रिपोर्ट अपलोड करने का निर्देश

बैठक के अंत में जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि चिन्हित शिकायतों का नियमानुसार समाधान कर उसकी रिपोर्ट समय पर पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें, ताकि राज्यस्तरीय सहयोग शिविर में किसी प्रकार की देरी या त्रुटि न हो।

#Saran #Chapra #VaibhavSrivastava #SahyogShivir #GrievanceRedressal 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ