Advertisement

छपरा सदर अस्पताल रोड निरीक्षण: डीएम के बड़े निर्देश

छपरा सदर अस्पताल रोड का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, सड़क, पार्किंग और ड्रेनेज सुधार के दिए निर्देश

छपरा, 08 जुलाई | सारण के जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने बुधवार को छपरा सदर अस्पताल रोड का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों को सड़क, पार्किंग, ड्रेनेज और ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

छपरा सदर अस्पताल रोड का निरीक्षण करते जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव, सड़क, पार्किंग और ड्रेनेज व्यवस्था का जायजा लेते हुए

जिलाधिकारी ने सदर अस्पताल के लिए चिन्हित पार्किंग क्षेत्र को सुव्यवस्थित तरीके से विकसित करने, जल निकासी के लिए प्रभावी ड्रेनेज व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा सदर अस्पताल रोड की मरम्मत एवं सुधार कार्य को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया। 

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सड़क निर्माण और सुधार कार्य के दौरान ट्रैफिक प्रबंधन का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि अस्पताल आने वाले मरीजों, उनके परिजनों और आम लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

यह भी पढ़े : छपरा के जलालपुर पहुँचे नीतिश कुमार

अस्पताल की व्यवस्थाओं का भी लिया जायजा 

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सदर अस्पताल की व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। उन्होंने चिकित्सा पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि मरीजों के बैठने और प्रतीक्षा करने की समुचित व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता तथा साफ-सुथरे शौचालय हर समय सुनिश्चित किए जाएं, ताकि मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। 

छपरा सदर अस्पताल का निरीक्षण करते जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए।

#Chapra #Saran #SadarHospital #BiharNews #RoadInspection

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ