Advertisement

सारण में बिहार सतर्कता जागरूकता दिवस पर शपथ, DM-SSP ने लिया भाग

सारण में बिहार सतर्कता जागरूकता दिवस पर ली गई सत्यनिष्ठा की शपथ, DM-SSP ने VC के जरिए CM के कार्यक्रम में लिया भागमुख्यमंत्री ने किया जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ

#छपरा, 02 जुलाई | बिहार सतर्कता जागरूकता दिवस के अवसर पर गुरुवार (02 जुलाई 2026) को मुख्यमंत्री, बिहार द्वारा बिहार सतर्कता जागरूकता दिवस एवं 08 जुलाई 2026 तक आयोजित होने वाले बिहार सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ किया गया. इस अवसर पर सारण समाहरणालय सभागार में जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव एवं वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) के माध्यम से कार्यक्रम में भाग लिया.

बिहार सतर्कता जागरूकता दिवस पर, CM के कार्यक्रम‌ में VC के जरिए शपथ लेते सारण के DM-SSP

अधिकारियों व कर्मियों को दिलाई गई सत्यनिष्ठा की शपथ

मुख्यमंत्री के संबोधन के उपरांत समाहरणालय सभागार में जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने सभी जिला स्तरीय पदाधिकारियों तथा समाहरणालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ईमानदारी, पारदर्शिता, जवाबदेही एवं भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई. इस दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपने कर्तव्यों का निष्पक्षता, सत्यनिष्ठा तथा पूर्ण ईमानदारी के साथ निर्वहन करने और भ्रष्टाचार के प्रति शून्य सहनशीलता की नीति अपनाने का संकल्प लिया.

बिहार सतर्कता जागरूकता दिवस पर शपथ लेते DM- SSP व अन्य पदाधिकारी

08 जुलाई तक चलेंगे जागरूकता कार्यक्रम  

जिलाधिकारी ने कहा कि सुशासन और पारदर्शी प्रशासन की स्थापना में प्रत्येक सरकारी कर्मी की महत्वपूर्ण भूमिका है. वहीं वरीय पुलिस अधीक्षक ने भी सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ करने का आह्वान किया. उन्होंने बताया कि बिहार सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत 08 जुलाई 2026 तक विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनका उद्देश्य प्रशासन में पारदर्शिता, जवाबदेही और जनविश्वास को और अधिक मजबूत बनाना है.

यह भी पढ़े : छपरा सदर असपताल मे कल्बफुट का आधुनिक उपचार शुरू

इस अवसर पर सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी, समाहरणालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे.

#Chapra #Saran #Bihar #CmBihar

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ