Advertisement

बिहार में 18 IPS अधिकारियों का तबादला, सारण के नए SSP रौशन कुमार

 गृह विभाग | बिहार 

बिहार में बड़ा पुलिस फेरबदल: सारण के नए SSP रौशन कुमार, सिवान में भारत सोनी की तैनाती

बिहार में 18 IPS अधिकारियों का तबादला, पुलिस प्रशासनिक फेरबदल

पटना, 18 अगस्त | बिहार सरकार के गृह विभाग (आरक्षी शाखा) ने मंगलवार को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 18 अधिकारियों के तबादले की अधिसूचना जारी की है। इस फेरबदल में सारण और सिवान समेत कई जिलों के पुलिस अधीक्षकों को बदला गया है।

सारण को मिला नया SSP

2019 बैच के IPS अधिकारी रौशन कुमार को रोहतास के पुलिस अधीक्षक पद से स्थानांतरित कर सारण का नया वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) बनाया गया है। वहीं सारण के वर्तमान SSP विनीत कुमार (2017 बैच) को पुलिस अधीक्षक, आतंकवाद निरोधक दस्ता (ATS), बिहार, पटना की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सिवान के SP भी बदले

2019 बैच के IPS अधिकारी भारत सोनी को नालंदा के पुलिस अधीक्षक पद से स्थानांतरित कर सिवान का नया SP बनाया गया है। सिवान के वर्तमान SP पूरन कुमार झा को बिहार पुलिस मुख्यालय, पटना में पदस्थापन की प्रतीक्षा में रखा गया है।

रोहतास और भोजपुर में भी बदलाव

भोजपुर के SP मिस्टर राज (2019 बैच) को स्थानांतरित कर रोहतास का नया SP बनाया गया है। वहीं अवधेश दीक्षित (2019 बैच) को भोजपुर का नया SP नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा हृदय कांत (2015 बैच) को नालंदा का नया SP बनाया गया है। इससे पहले वे आतंकवाद निरोधक दस्ता (ATS), बिहार में SP के पद पर तैनात थे।

18 IPS अधिकारियों की नई जिम्मेदारी

  1. अनिल कुमार (2010 बैच) — DIG, मद्य निषेध एवं एएनटीएफ, बिहार, पटना।
  2. मृत्युंजय कुमार चौधरी (2010 बैच) — DIG, नागरिक सुरक्षा, बिहार, पटना।
  3. राजीव रंजन-2 (2012 बैच) — DIG, विशेष निगरानी इकाई, बिहार, पटना।
  4. अजय कुमार पाण्डेय (2012 बैच) — DIG, वितंतु एवं तकनीकी सेवाएं, बिहार, पटना।
  5. आमिर जावेद (2012 बैच) — DIG, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, बिहार, पटना।
  6. मिथिलेश कुमार (2012 बैच) — समादेष्टा, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-9, जमालपुर।
  7. सुशील कुमार (2012 बैच) — DIG, विधिक मामले एवं नियम, बिहार, पटना। उन्हें DIG, मानवाधिकार, बिहार का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
  8. हृदय कांत (2015 बैच) — SP, नालंदा।
  9. राजेश कुमार (2016 बैच) — SP, एएनटीएफ, मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो, बिहार, पटना।
  10. मनीष कुमार (2017 बैच) — SP, विशेष निगरानी इकाई, बिहार, पटना।
  11. विनीत कुमार (2017 बैच) — SP, आतंकवाद निरोधक दस्ता (ATS), बिहार, पटना।
  12. पूरन कुमार झा (2018 बैच) — पदस्थापन की प्रतीक्षा में, बिहार पुलिस मुख्यालय, पटना।
  13. रामानंद कुमार कौशल (2018 बैच) — SP, विशेष निगरानी इकाई, बिहार, पटना।
  14. रौशन कुमार (2019 बैच) — वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण।
  15. अवधेश दीक्षित (2019 बैच) — SP, भोजपुर।
  16. भारत सोनी (2019 बैच) — SP, सिवान।
  17. मिस्टर राज (2019 बैच) — SP, रोहतास।
  18. गरिमा (2022 बैच) — SP, कमजोर वर्ग एवं महिला कोषांग, अपराध अनुसंधान विभाग, बिहार, पटना।

बिहार में हुए इस प्रशासनिक फेरबदल के बाद सारण, सिवान, रोहतास, भोजपुर और नालंदा समेत कई जिलों की पुलिस व्यवस्था में नए अधिकारियों की तैनाती हुई है। 

यह भी पढ़ें: जुलाई ख़तम हो गया क्या? TRE-4 को लेकर पटना में छात्रों का महाआंदोलन


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ