मांझी के युवक की बनारस में गंगा स्नान के दौरान डूबने से मौत, शव बरामद
दुर्घटना | सारण
मांझी, 14 अगस्त | मांझी थाना क्षेत्र के कुँअर टोली निवासी करीब 25–30 वर्षीय युवक की बनारस में गंगा स्नान के दौरान डूबने से मौत हो गई। घटना 13 अगस्त की है। हादसे की खबर गांव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरे कुँअर टोली में शोक की लहर दौड़ गई।
मृतक की पहचान मनोज शर्मा उर्फ छेदी शर्मा, पुत्र संतोष कुमार शर्मा, निवासी कुँअर टोली के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मनोज अपने दोस्तों के साथ बनारस में गंगा स्नान करने गया था। स्नान के दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और गंगा की तेज धार में डूब गया।
हादसे के बाद उसे बचाने का प्रयास किया गया। काफी प्रयास के बाद शव बरामद कर लिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। बेटे की मौत की खबर सुनकर परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।
यह भी पढ़ें: मलखाचक की सरस्वती-शारदा: अंग्रेजों के खिलाफ नाबालिग बहनों का साहस
घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण पीड़ित परिवार के घर पहुंचने लगे और शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया। युवक की मौत से पूरे गांव का माहौल गमगीन है। ग्रामीणों ने इस दुखद घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त की है।

0 टिप्पणियाँ