RJD का बड़ा फैसला: बिहार की सभी संगठनात्मक इकाइयाँ और प्रकोष्ठ तत्काल प्रभाव से भंग
पटना, 06 अगस्त | राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने बिहार संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए सभी स्तरों की संगठनात्मक इकाइयों और सभी प्रकोष्ठों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। इस संबंध में बिहार प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने 6 अगस्त 2026 को कार्यालय आदेश जारी किया है।
जारी आदेश के अनुसार, यह निर्णय पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव से हुए परामर्श के बाद लिया गया है। आदेश में 22 जनवरी 2025 को जारी पूर्व कार्यालय आदेश को निरस्त करते हुए राज्य की सभी जिला, प्रखंड, पंचायत सहित विभिन्न स्तरों की संगठनात्मक इकाइयों, सभी प्रकोष्ठों और अन्य संबद्ध संगठनात्मक इकाइयों को तत्काल प्रभाव से भंग करने की घोषणा की गई है।
कार्यालय आदेश में कहा गया है कि प्रदेश की सभी स्तरों की स्थापना समितियों के पुनर्गठन की प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाएगी। माना जा रहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को देखते हुए संगठन को नए सिरे से मजबूत करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है।
यह भी पढ़ें: सारण में स्मार्ट पैथोलॉजी सेवा, 87 तरह की मुफ्त जांच
राजनीतिक जानकारों के अनुसार, संगठन के पुनर्गठन के बाद पार्टी विभिन्न स्तरों पर नए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंप सकती है।
यह भी पढ़ें: सारण के स्कूलों में निर्वाचन साक्षरता क्लब अभियान, छात्रों को मतदान के प्रति किया गया जागरूक


0 टिप्पणियाँ