Advertisement

छपरा: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में अंग्रेजी विषय पर प्रेरक सत्र आयोजित

छपरा, 07 जुलाई | सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, दर्शन नगर, छपरा में विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास और अंग्रेजी भाषा के प्रति रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से प्रेरक अंग्रेजी मोटिवेशन सत्र का आयोजन किया गया।

छपरा के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, दर्शन नगर में आयोजित अंग्रेजी विषय के प्रेरक सत्र में विद्यार्थियों को संबोधित करते डॉ. अमरनाथ प्रसाद

विद्यालय के मीडिया प्रभारी अनिल कुमार आजाद ने बताया कि कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष एवं जयप्रकाश विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ. अमरनाथ प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंग्रेजी भाषा के महत्व, प्रभावी संवाद कौशल, शब्दावली विकास तथा आत्मविश्वास के साथ अंग्रेजी सीखने के व्यावहारिक उपायों की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि अंग्रेजी केवल एक भाषा नहीं, बल्कि वैश्विक स्तर पर शिक्षा, रोजगार और व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। नियमित अभ्यास, पठन-पाठन और निरंतर प्रयास से प्रत्येक विद्यार्थी अंग्रेजी पर अच्छी पकड़ बना सकता है।

सत्र के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। डॉ. प्रसाद ने विद्यार्थियों को प्रतिदिन अंग्रेजी समाचार पत्र पढ़ने, शब्दकोश का उपयोग करने तथा अंग्रेजी में संवाद करने का नियमित अभ्यास करने के लिए प्रेरित किया।

यह भी पढ़े : छपरा में 8-9 जुलाई को होगा परमहंस दयाल समाधि स्मृति समारोह

विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद कुमार ने डॉ. अमरनाथ प्रसाद का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे प्रेरक सत्र विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार की ओर से डॉ. अमरनाथ प्रसाद के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

#Chapra #SaraswatiShishuVidyaMandir #EnglishMotivation #EducationNews

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ