छपरा के जलालपुर पहुंचे नीतीश कुमार, महेंद्र मिश्र की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि
छपरा, 08 जुलाई | बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार बुधवार को सारण जिले के जलालपुर पहुंचे। यहां उन्होंने प्रसिद्ध लोकगायक एवं स्वतंत्रता सेनानी महेंद्र मिश्र की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद नीतीश कुमार ने कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान उन्होंने जदयू कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उनसे संगठनात्मक विषयों सहित स्थानीय मुद्दों पर भी संवाद किया।
नीतीश कुमार के आगमन को लेकर जलालपुर और आसपास के क्षेत्रों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, समर्थक और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
इस अवसर पर महराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल तथा मांझी विधायक रणधीर सिंह भी उनके साथ उपस्थित रहे।
यह भी पढ़े: Bihar Ph.D rule 2026: स्नातक के बाद सीधे मिलेगा Ph.D में प्रवेश
इस कार्यक्रम के माध्यम से जदयू ने स्थानीय कार्यकर्ताओं से संवाद के साथ-साथ स्वतंत्रता सेनानी एवं लोकगायक महेंद्र मिश्र को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके योगदान को भी स्मरण किया।
#Chapra #Jalalpur #NitishKumar #Jdu #NDA


0 टिप्पणियाँ