Advertisement

सारण में मोबाइल से हुई जनगणना की स्व-गणना, प्री-टेस्ट में लोगों ने खुद भरी परिवार की जानकारी

मोबाइल से खुद भरी परिवार की जानकारी, सारण में जनगणना प्री-टेस्ट का सफल फील्ड ट्रायल

रोल प्ले के जरिए प्रगणकों का व्यवहारिक प्रशिक्षण, 6 जुलाई से घर-घर जाकर होगी परिगणना

#छपरा, 04 जुलाई | जनगणना 2027 की तैयारियों के बीच सारण जिले के सोनपुर नगर परिषद में आयोजित प्री-टेस्ट ने पारंपरिक प्रशिक्षण से आगे बढ़कर डिजिटल जनगणना की झलक दिखाई। प्रशिक्षण के अंतिम दिन लोगों ने अपने मोबाइल फोन के माध्यम से स्वयं परिवार का पूरा विवरण दर्ज किया, जबकि प्रशिक्षकों ने फील्ड में पहुंचकर पूरी प्रक्रिया का प्रदर्शन कराया।

सारण के सोनपुर में जनगणना 2027 प्री-टेस्ट के दौरान मोबाइल से स्व-गणना करते लोग

इस दौरान डमी पोर्टल पर गृहस्वामियों ने परिवार के सभी सदस्यों से जुड़े लगभग 40 प्रश्नों का उत्तर स्वयं भरकर फॉर्म जमा किया। लोगों ने इसे आसान, पारदर्शी और अधिक सटीक व्यवस्था बताते हुए सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। खासकर युवाओं ने मोबाइल आधारित सेल्फ एन्यूमरेशन को भविष्य की बेहतर व्यवस्था बताया।

प्रशिक्षण के दूसरे हिस्से में 69 प्रगणकों और पर्यवेक्षकों ने रोल प्ले के माध्यम से वास्तविक जनगणना प्रक्रिया का अभ्यास किया। किसी ने प्रगणक तो किसी ने गृहस्वामी की भूमिका निभाई। घर पहुंचने से लेकर परिचय देने, प्रश्न पूछने और जानकारी दर्ज करने तक की पूरी प्रक्रिया का अभ्यास कराया गया, जिससे प्रशिक्षुओं को व्यवहारिक अनुभव मिला।

यह भी पढ़े : सोनपुर जनगणना प्री- टेस्ट प्रशिक्षण

प्रधान जनगणना अधिकारी सह जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव के निर्देश पर प्रशिक्षण के अंत में ऑनलाइन क्विज और फीडबैक के जरिए प्रतिभागियों की समझ का मूल्यांकन भी किया गया। प्राप्त सुझावों को निदेशालय भेजा जाएगा।

#Saran #Chapra #Sonpur #Census2027 #SelfEnumeration #DigitalCensus

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ