Advertisement

सारण मे जनता के दरबार में DM ने सुनी 105 शिकायतें, कार्रवाई के निर्देश

सारण में जनता के दरबार में DM ने सुनी 105 लोगों की शिकायतें, अधिकारियों को दिए कार्रवाई के निर्देश

#छपरा, 03 जुलाई | सारण जिले में आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को आयोजित होने वाले "जनता के दरबार में जिलाधिकारी" कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को जिलाधिकारी ने 105 लोगों की शिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए.

सारण में जनता के दरबार में जिलाधिकारी लोगों की शिकायतें सुनते

जिलाधिकारी ने कहा कि आम लोगों की समस्याओं का समयबद्ध और प्रभावी समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है. इसी उद्देश्य से नियमित रूप से जनता दरबार का आयोजन किया जा रहा है, ताकि नागरिक अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन के समक्ष रख सकें.

शुक्रवार को आयोजित जनता दरबार में प्राप्त शिकायतों में सबसे अधिक मामले राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से संबंधित रहे. इसके अलावा विभिन्न विभागों से जुड़े मामलों पर भी जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

सारण के जनता दरबार में अपनी समस्याओं को लेकर पहुचे लोग

यह भी पढ़े : सारण में 100% टीबी स्क्रीनिंग का लक्ष्य, जिलाधिकारी ने दिया निर्देश

जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने तथा प्रत्येक मामले की गंभीरता से जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया, ताकि लोगों को समय पर न्याय और राहत मिल सके.

#Chapra #Saran #JantaDarbar #DMSaran

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ