Advertisement

सारण: CMR आपूर्ति 93.59% पर अटकी, डीएम ने राइस मिलों व पैक्स को दी कार्रवाई की चेतावनी

सारण में CMR आपूर्ति पर डीएम सख्त, 25 जुलाई तक शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने का निर्देश

सारण समाहरणालय में CMR आपूर्ति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते जिला पदाधिकारी

छपरा, 20 जुलाई | जिला पदाधिकारी, सारण की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में धान अधिप्राप्ति के विरुद्ध कस्टम मिल्ड राइस (CMR) आपूर्ति की समीक्षा की गई।

समीक्षा के दौरान बताया गया कि जिले में अधिप्राप्त धान के समतुल्य 64,762 मीट्रिक टन CMR आपूर्ति के लक्ष्य के विरुद्ध अब तक 60,610 मीट्रिक टन CMR की आपूर्ति राज्य खाद्य निगम, छपरा को की गई है। अभी 4,152 मीट्रिक टन CMR की आपूर्ति शेष है। इस प्रकार अब तक केवल 93.59 प्रतिशत लक्ष्य ही पूरा हो सका है। इस पर जिला पदाधिकारी ने असंतोष व्यक्त किया।

बैठक में नीम करोली बाबा राइस मिल (मांझी), संजय राइस मिल (मांझी) एवं अमृत राइस मिल (बनियापुर) द्वारा CMR आपूर्ति में शिथिलता पर नाराजगी जताई गई। जिला पदाधिकारी ने संबंधित राइस मिलों को पैक्सों के साथ समन्वय स्थापित कर 25 जुलाई तक हर हाल में शत-प्रतिशत CMR आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

सारण समाहरणालय में CMR आपूर्ति की समीक्षा बैठक में उपस्थित संबंधित

जिला प्रबंधक, राज्य खाद्य निगम, छपरा एवं जिला सहकारिता पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि जिन राइस मिलों द्वारा CMR आपूर्ति में रुचि नहीं ली जा रही है, उनसे कारण पूछा जाए। यदि 25 जुलाई तक आपूर्ति नहीं होती है तो संबंधित राइस मिलों एवं पैक्सों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े :सारण में स्वतंत्रता दिवस 2026 की तैयारियां शुरू, राजेंद्र स्टेडियम में होगा मुख्य समारोह

बैठक में हुस्सेपुर, मदारपुर, मिर्जापुर, बरेजा, मटियार, सोनौली एवं सहाजितपुर पैक्स द्वारा CMR आपूर्ति में शिथिलता बरतने पर उनसे स्पष्टीकरण मांगने का भी निर्देश दिया गया।

बैठक के अंत में जिला पदाधिकारी ने सभी सहकारिता प्रसार पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि 25 जुलाई तक हर हाल में शत-प्रतिशत CMR आपूर्ति सुनिश्चित करें। निर्धारित समय सीमा तक लक्ष्य पूरा नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े : बुडको के नाला निर्माण पर मेयर ने उठाए सवाल, जांच की मांग

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ