Advertisement

सारण: 100% टीबी स्क्रीनिंग का लक्ष्य, DM ने दिए निर्देश

सारण में टीबी मुक्त भारत अभियान तेज, DM ने 100% स्क्रीनिंग का दिया निर्देश

#छपरा, 03 जुलाई | सारण के जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने शुक्रवार को सिविल सर्जन सहित सभी जिला एवं क्षेत्रीय पदाधिकारियों के साथ टीबी मुक्त भारत अभियान की समीक्षा बैठक की. उन्होंने जिले में सौ प्रतिशत टीबी स्क्रीनिंग का लक्ष्य हर हाल में हासिल करने का निर्देश दिया.

सारण में टीबी मुक्त भारत अभियान की समीक्षा बैठक करते जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव

डीएम ने बताया कि अब जिले के सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, रेफरल अस्पताल, अनुमंडल अस्पताल और सदर अस्पताल में प्रतिदिन व्यापक स्तर पर टीबी स्क्रीनिंग अभियान चलाया जाएगा. सभी प्रखंडों में स्क्रीनिंग, एक्स-रे और अन्य निर्धारित मानकों की नियमित मॉनिटरिंग भी की जाएगी.

उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी सेविकाओं, जीविका दीदियों, विकास मित्रों और पंचायत प्रतिनिधियों को जन-जागरूकता बढ़ाने तथा अधिक से अधिक लोगों को स्क्रीनिंग के लिए प्रेरित करने का निर्देश दिया. महादलित टोलों में विशेष शिविर लगाकर मौके पर ही स्क्रीनिंग और जांच की व्यवस्था भी की जाएगी.

यह भी पढ़े : अब व्हाट्स ऎप से बनाएं आयुष्मान कार्ड, हर योजना की सुविधा व ईलाज का रिकार्ड

बैठक में निश्चय मित्र योजना के तहत जिलाधिकारी और सिविल सर्जन ने पांच-पांच टीबी मरीजों को गोद लेकर उनके पोषण आहार का खर्च उठाने का निर्णय लिया. साथ ही जनप्रतिनिधियों से भी अपने पंचायत क्षेत्र में एक-एक टीबी मरीज को गोद लेने की अपील की गई. 

जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को अभियान को मिशन मोड में चलाते हुए तय समय सीमा के भीतर सभी लक्ष्यों की शत-प्रतिशत प्राप्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

#Saran #Chapra #TBMuktBharat #TBFreeIndia #TBCampaign #TBScreening

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ