Advertisement

Saran News: इसुआपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष निलंबित, लापरवाही पर SSP की बड़ी कार्रवाई

सारण: कर्तव्य में लापरवाही पर इसुआपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष निलंबित, विभागीय कार्रवाई शुरू

छपरा, 14 जुलाई | सारण जिले के इसुआपुर थाना के तत्कालीन थानाध्यक्ष पु.अ.नि. गौरव कुमार गौरव को कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही, अनुशासनहीनता और विधि-विरुद्ध कार्य के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। 

सारण SSP का कार्यालय

यह कार्रवाई अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, मढ़ौरा-02 की जांच रिपोर्ट और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर की गई है।

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इसुआपुर थाना कांड संख्या 245/26 (मंदिर चोरी कांड) में घटना की सूचना वरीय पुलिस अधिकारियों को समय पर उपलब्ध नहीं कराई गई। इसके अलावा, 11 जुलाई 2026 को किए गए औचक निरीक्षण के दौरान थाना परिसर में तीन व्यक्तियों को बिना विधिसम्मत कार्रवाई और बिना कोई कांड दर्ज किए 24 घंटे से अधिक समय तक निरुद्ध पाया गया।

"सारण पुलिस की प्रेस विज्ञप्ति, जिसमें कर्तव्य में घोर लापरवाही और अनुशासनहीनता के आरोप में इसुआपुर थाना के तत्कालीन थानाध्यक्ष को निलंबित किए जाने की जानकारी दी गई है

जांच में संबंधित अधिकारी का आचरण अनुशासनहीनता, विधि-विरुद्ध कार्य तथा कर्तव्य निर्वहन में गंभीर लापरवाही का परिचायक पाया गया। इसके आधार पर 12 जुलाई 2026 से तत्काल प्रभाव से उन्हें निलंबित कर दिया गया। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय पुलिजाएगी।द्र, सारण निर्धारित किया गया है।

सारण पुलिस ने बताया कि संबंधित अधिकारी के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई भी प्रारंभ कर दी गई है। मामले की जांच के आधार पर आगे नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें : 15 जुलाई से सारण में नौ डिग्री काॅलेजों की होगी शुरूआत

सारण पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून का शासन, पारदर्शिता और जवाबदेही उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। कर्तव्य निर्वहन में किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनुशासनहीनता या विधि-विरुद्ध आचरण पाए जाने पर भविष्य में भी नियमों के अनुसार कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

#Chapra #Saran #SaranPolice #IsuapurSHO #Suspended 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ