Advertisement

सारण में राशन कार्ड बनाने का अभियान तेज, 13 अगस्त तक 50 हजार आवेदन जुटाने का लक्ष्य

सारण में राशन कार्ड बनाने का अभियान तेज, 13 अगस्त तक 50 हजार आवेदन जुटाने का लक्ष्य

सारण में राशन कार्ड निर्माण अभियान की समीक्षा की सांकेतिक तस्वीर

छपरा, 23 जुलाई | सारण जिले में नए राशन कार्ड बनाने का अभियान तेज कर दिया गया है। जिला प्रशासन ने 13 अगस्त तक करीब 50 हजार राशन कार्ड के लिए आवेदन प्राप्त करने का लक्ष्य तय किया है। लक्ष्य को समय पर पूरा करने के लिए प्रतिदिन अभियान की समीक्षा की जा रही है और अधिकारियों की जवाबदेही भी तय की जा रही है।

बुधवार को हुई समीक्षा में पता चला कि मांझी और अमनौर प्रखंड में आवेदन वितरण और भरवाने के कार्य में अपेक्षित प्रगति नहीं हुई। इस पर जिला प्रशासन ने संबंधित पंचायत रोजगार सेवकों, आवास सहायकों और पंचायत सचिवों के विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। वहीं, जीविका दीदियों को भी अभियान से जोड़ने और जिन प्रखंडों में आवेदन प्रपत्रों की कमी है, वहां तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़े : छपरा सदर अस्पताल में 127 तरह की जांच शुरू, डीएम ने किया उद्घाटन

जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े अधिकारियों और कर्मियों को अभियान में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि निर्धारित लक्ष्य हासिल करने के लिए सभी विभागों को समन्वय के साथ काम करना होगा।

यह भी पढ़ें : छपरा में छात्रा से इंस्टाग्राम पर अश्लील चैटिंग का आरोप, गणित शिक्षक हिरासत में

प्रशासन के अनुसार, जिले का न्यूनतम दैनिक लक्ष्य 3,956 आवेदन प्राप्त करने का है। इसके मुकाबले बुधवार को 4,153 आवेदन भरवाकर जमा कराए गए, जो निर्धारित लक्ष्य से अधिक है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ