छपरा में बच्चू पाण्डेय जयंती समारोह, कवि सम्मेलन में गूंजे साहित्य और भोजपुरी के स्वर
साहित्य | छपरा | कवि सम्मेलन
छपरा, 10 अगस्त | बच्चू पाण्डेय जयंती समारोह का आयोजन 9 अगस्त 2026 को रामकृष्ण मिशन आश्रम, छपरा में शहर के गणमान्य लोगों की उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन रामकृष्ण मिशन के सचिव स्वामी अतिदेवानंद जी महाराज ने किया। समारोह की अध्यक्षता जय प्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा की पूर्व हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. उषा वर्मा ने की।
समारोह में पटना से पधारे हिंदी एवं भोजपुरी के लब्धप्रतिष्ठित साहित्यकार भगवती प्रसाद द्विवेदी, अखिल भारतीय भोजपुरी साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष डॉ. महामाया प्रसाद विनोद, प्राचार्य डॉ. अरुण कुमार सिंह, पूर्व हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. सुधा बाला व वरिष्ठ अधिवक्ता मंजूर अहमद सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इस अवसर पर वक्ताओं ने बच्चू पाण्डेय के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। राष्ट्रीय स्तर पर चर्चित गायक उदय नारायण सिंह ने बच्चू पाण्डेय के गीत को अपनी आवाज देकर कार्यक्रम की शुरुआत की।
कवि सम्मेलन में साहित्य की बही सरिता
जयंती समारोह के अवसर पर एक भव्य कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया गया। इसमें शहर के साथ-साथ बाहर से आए कवियों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को आनंदित किया। कवि सम्मेलन में रिपुंजय निशांत, दक्ष निरंजन शम्भू, भगवती प्रसाद द्विवेदी, निर्भय नीर, सुरेश कुमार चौबे, डॉ. सारंगधर, डॉ. सुरेश मिश्र, मोहित सिंह, शिशिर कुमार, शकील अनवर, डॉ. राजू श्रीवास्तव, रविभूषण हंसमुख, दिलीप कुमार शर्मा, राकेश कुमार विद्यार्थी सहित अन्य कवियों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं।
कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कवि एवं शायर दक्ष निरंजन शम्भू ने किया। स्वागत भाषण ज्योतिष पाण्डेय ने दिया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन रिपुंजय निशांत ने किया।
यह भी पढ़ें: छपरा जंक्शन के नामकरण की मांग नई नहीं, 2021 में लोकसभा में उठी
समारोह में साहित्य और भोजपुरी भाषा के प्रति लोगों का उत्साह देखने को मिला। उपस्थित साहित्यकारों और गणमान्य लोगों ने बच्चू पाण्डेय के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
यह भी पढ़ें: छपरा में साहित्य समारोह: पंकज कुमार को लाइफटाइम अचीवमेंट सम्मान



0 टिप्पणियाँ