Advertisement

संत रविदास की 650वीं जयंती पर निबंध प्रतियोगिता, 60 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

संत रविदास की 650वीं जयंती पर निबंध प्रतियोगिता, 60 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

संत रविदास जयंती निबंध प्रतियोगिता में छात्र-छात्राएं

छपरा, 08 अगस्त | संत शिरोमणि एवं महान समाज सुधारक कवि संत रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, दर्शन नगर, छपरा में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के करीब 60 विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया और संत रविदास जी के जीवन, विचारों एवं सामाजिक संदेशों को अपने शब्दों में प्रस्तुत किया।

विद्यार्थियों ने अपने निबंधों में संत रविदास जी के समानता, सामाजिक सद्भाव, श्रम की प्रतिष्ठा और भेदभाव मिटाने के विचारों को प्रमुखता से रखा। उनकी रचनाओं के माध्यम से मानवतावादी दृष्टिकोण और समतामूलक समाज की उनकी परिकल्पना को भी सामने रखा।

संत रविदास जयंती पर निबंध प्रतियोगिता में छात्राएं निबंध लिखते हुए

प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को संत रविदास जी के जीवन और उनके विचारों को समझने का अवसर मिला। साथ ही, उनमें भारतीय संत परंपरा, सांस्कृतिक चेतना और सामाजिक समरसता के प्रति जागरूकता विकसित करने का प्रयास किया गया।

विद्यालय में संत रविदास जी की जयंती के अवसर पर विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इन सभी प्रतियोगिताओं के बाद विजेताओं की घोषणा की जाएगी।

संत रविदास जयंती पर निबंध प्रतियोगिता में छात्र निबंध लिखते हुए

विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद कुमार के मार्गदर्शन में कार्यक्रम को सफल बनाने में जयंती प्रमुख अनिल कुमार आजाद और प्रतियोगिता प्रमुख विशाल कुमार आजाद की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि संत रविदास जी के विचार आज भी समाज को समानता, सद्भाव और बंधुत्व की दिशा में प्रेरित करते हैं।

यह भी पढ़ें: छपरा का माँ काली मंदिर: 200 साल पुरानी मान्यता

कार्यक्रम में राजेश कुमार पाठक, राजेश कुमार, मणि भूषण सिंहा, दर्शना सिंह, नीलू कुमारी, स्वाति दिलीपपति त्रिपाठी, इंदु कुमारी, रितेश रंजन, प्रकाश कुमार सिंह, मनीष कुमार और ऋचा गुप्ता सहित अन्य आचार्य बंधु-भगिनी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ