Advertisement

NEET Protest: बिहार सरकार ने FIR वापसी और रिहाई का किया ऐलान

NEET छात्र आंदोलन: बिहार सरकार ने FIR वापसी और रिहाई का किया ऐलान

गृह विभाग की प्रेस विज्ञप्ति जारी, गिरफ्तार लोगों की रिहाई और एफआईआर वापस लेने की प्रक्रिया शुरू करने का आश्वासन

बिहार सरकार की NEET छात्र आंदोलन पर प्रेस विज्ञप्ति, FIR वापसी और गिरफ्तार छात्रों की रिहाई का ऐलान

पटना, 27 जुलाई | बिहार सरकार ने NEET/UG परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर हुए छात्र आंदोलन पर बड़ा निर्णय लिया है। गृह विभाग ने 27 जुलाई 2026 को जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि 26 जुलाई 2026 की शाम 6 बजे तक विरोध-प्रदर्शन में शामिल लोगों के खिलाफ कोई दंडात्मक या प्रतिशोधात्मक कार्रवाई नहीं की जाएगी।

सरकार ने यह भी आश्वासन दिया है कि 26 जुलाई 2026 शाम 6 बजे तक दर्ज सभी एफआईआर, परिवाद और कारण बताओ नोटिस वापस लेने की कानूनी प्रक्रिया तत्काल शुरू की जाएगी। 

यह भी पढ़ें : छपरा में छात्र आंदोलन के दौरान कई अधिकारी व पुलिसकर्मी घायल

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, उक्त अवधि तक दर्ज मामलों में गिरफ्तार या निरुद्ध सभी व्यक्तियों को शीघ्र रिहा किया जाएगा। साथ ही, इन मामलों में नामित व्यक्तियों के खिलाफ भविष्य में भी कोई प्रत्यक्ष या परोक्ष कार्रवाई नहीं करने का आश्वासन दिया गया है।

यह भी पढ़ें : राजधानी एक्सप्रेस को पलटाने की साजिश? जांच तेज, एफएसएल ने जुटाए साक्ष्य

सरकार ने कहा कि यह निर्णय परीक्षा व्यवस्था में सुधार और उच्च शिक्षा क्षेत्र में जवाबदेही की मांग को लेकर चल रहे विरोध-प्रदर्शनों के मद्देनजर लिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ