Advertisement

छपरा में जलनिकासी अभियान: हाई कैपेसिटी पंप से निकाला जा रहा पानी

छपरा में लगातार बारिश के बीच युद्धस्तर पर जलनिकासी अभियान, हाई कैपेसिटी पंप से निकाला जा रहा पानी

छपरा, 20 जुलाई | लगातार हो रही बारिश के कारण नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इससे निपटने के लिए जिलाधिकारी के निर्देश पर नगर निगम द्वारा युद्धस्तर पर जलनिकासी अभियान चलाया जा रहा है।

छपरा में जलजमाव के बीच हाई कैपेसिटी डी-वाटरिंग पंप से पानी निकालती नगर निगम की टीम

बता दें कि आज शहर के साधनापुरी इलाके में नगर निगम की ओर से बड़े हाई कैपेसिटी डी-वाटरिंग पंपों की सहायता से नालों, कलवर्टों और पुलियों में जमा वर्षा जल की तेज़ी से निकासी की जा रही है। विभिन्न स्थानों पर नगर निगम की टीमें लगातार तैनात हैं और जलनिकासी कार्य में जुटी हुई हैं।

यह भी पढ़े : भगवान बाजार में दोषपूर्ण नाला निर्माण पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई | छपरा

प्रशासन का कहना है कि अभियान का उद्देश्य जलजमाव की समस्या को जल्द समाप्त कर आम लोगों को राहत पहुंचाना और जनजीवन को सामान्य बनाए रखना है। इसके लिए मोटरसाइकिल से संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी की जा रही है, ताकि कहीं भी जलनिकासी बाधित होने पर तत्काल कार्रवाई की जा सके।

छपरा में बारिश के बास जलजमाव

उल्लेखनीय है कि रविवार, 19 जुलाई से शहर में रुक-रुक कर लगातार बारिश हो रही है, जिससे कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति बन गई है। हालांकि, कुछ दिन पहले मानसून की पहली बारिश के दौरान भी शहर के कई हिस्सों जैसे गुदरी बाज़ार, भगवान बाज़ार, थाना चौक, सिविल कोर्ट, और सलेमपुर समेत कई इलाकों में जलभराव देखने को मिला था, जिससे नगर निगम की तैयारियों पर सवाल उठे थे।

छपरा में जलजमाव के बीच हाई कैपेसिटी डी-वाटरिंग पंप से पानी निकालती नगर निगम की टीम

इसी के बाद सारण जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने समीक्षा बैठक कर नगर निगम को आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने तथा बड़े हाई कैपेसिटी डी-वाटरिंग पंपों के माध्यम से नालों, कलवर्टों और पुलियों में जमा पानी की शीघ्र निकासी के निर्देश दिए थे। वर्तमान में उन्हीं निर्देशों के अनुरूप नगर निगम की टीमें युद्धस्तर पर जलनिकासी अभियान चलाकर प्रभावित क्षेत्रों से पानी निकालने में जुटी हुई हैं।

यह भी पढ़े: छपरा में जलजमाव पर डीएम सख्त, मानसून के दौरान त्वरित जल निकासी के दिए निर्देश

एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ

  1. प्रभुनाथ नगर स्थित संत कामता मठ एवं शक्ति नगर वाशी का पानी कब निकलेगा महाशय

    जवाब देंहटाएं