बीजेपी की नई टीम में बिहार के तीन नेताओं को जिम्मेदारी, स्मृति ईरानी और वसुंधरा राजे भी शामिल
नई दिल्ली, 17 अगस्त | बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने पार्टी की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया है। नई टीम में कुल 65 नेताओं को जगह दी गई है। इसमें 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, 8 राष्ट्रीय महामंत्री और 16 राष्ट्रीय मंत्री शामिल हैं। पार्टी की नई टीम में 13 महिलाओं को भी जिम्मेदारी दी गई है।
नई नियुक्तियों में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। वहीं राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नई टीम में अलग-अलग राज्यों के नेताओं को शामिल करते हुए संगठन में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं।
बिहार से तीन नेताओं को मिली जिम्मेदारी
बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम में बिहार से भी तीन नेताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई हैं। सिद्धार्थ शंभू को राष्ट्रीय मंत्री बनाया गया है। वहीं त्रतुराज सिन्हा को प्रकोष्ठ संकुल सह संयोजक और शिवेश कुमार राम को एससी मोर्चा की जिम्मेदारी दी गई है।
बिहार के तीन नेताओं को राष्ट्रीय संगठन में जिम्मेदारी मिलने से प्रदेश के नेताओं की संगठन में भूमिका और मजबूत हुई है। अलग-अलग सांगठनिक क्षेत्रों में इन नेताओं की जिम्मेदारियां तय की गई हैं।
उत्तर प्रदेश से 8 नेताओं को मिली जगह
बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम में उत्तर प्रदेश से 8 नेताओं को शामिल किया गया है। पार्टी ने संगठन में क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व को ध्यान में रखते हुए कई नेताओं को नई जिम्मेदारियां दी हैं।
अमित मालवीय से सोशल मीडिया की जिम्मेदारी वापस
बीजेपी की नई टीम में सोशल मीडिया से जुड़ी जिम्मेदारी में भी बदलाव किया गया है। अमित मालवीय को सोशल मीडिया की जिम्मेदारी से हटाया गया है। उनकी जगह दीपक म्हस्के को पार्टी का सोशल मीडिया संयोजक बनाया गया है।
यह भी पढ़ें: खेलो इंडिया अस्मिता लीग में छपरा सदर ने जीता गोल्ड | सारण
नई टीम के गठन के साथ बीजेपी ने राष्ट्रीय संगठन में कई पदों पर जिम्मेदारियों का पुनर्विन्यास किया है। पार्टी की नई टीम में वरिष्ठ नेताओं के साथ अलग-अलग राज्यों और संगठनात्मक क्षेत्रों से जुड़े चेहरों को भी जिम्मेदारी दी गई है।


0 टिप्पणियाँ